दूसरे समन पर कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव पहुंचे ईडी दफ्तर

  • Jul 07, 2026
Khabar East:Congress-MLA-Rameshwar-Oraon-arrived-at-the-ED-office-in-response-to-the-second-summons
रांची,07 जुलाईः

चर्चित शराब घोटाला मामले में एक बार फिर जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में दूसरा समन जारी होने के बाद कांग्रेस कोटे के विधायक रामेश्वर उरांव मंगलवार को ईडी ऑफिस पहुंचे हैं। ईडी ने उन्हें पिछले दिनों समन जारी कर पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था। मीडिया के सवालों पर विधायक रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूछताछ में ईडी के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि 23 वर्षों तक पुलिस में रहा हूं गवाह बाहर नहीं बोलते। पूछताछ के बाद जब बाहर भी आऊंगा तो मीडिया को कुछ नहीं कहूंगा।

 बता दें कि साल 2023 में ईडी ने 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान रामेश्वर उरांव के घर से करीब 30 लाख मिले थे। इसी मामले में बीते दिन रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: