प्रशिक्षण के दौरान सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर बवाल

  • Feb 09, 2026
Khabar East:Controversy-erupts-over-the-death-of-a-civic-volunteer-during-training
सिलीगुड़ी,09 फरवरीः

फुलबाड़ी स्थित 12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर सोमवार सुबह इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। मृत सिविक वॉलंटियर की पहचान पंकज बर्मन के रूप में हुई है। वह माथाभांगा थाना क्षेत्र में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, पंकज बर्मन प्रशिक्षण के सिलसिले में फुलबाड़ी 12 नंबर बटालियन के पुलिस बैरक में आए थे। बीती रात उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ भोजन किया और फिर सोने चले गए। लेकिन सोमवार सुबह काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सहकर्मियों ने उनके कमरे में जाकर देखा, जहां वह निष्प्राण अवस्था में पड़े मिले । तुरंत इसकी सूचना बटालियन अधिकारियों को दी गई। घटना के बाद अन्य सिविक वॉलंटियरों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए वॉलंटियर बटालियन के गेट के सामने जमा होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने लगे।

  प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अत्यधिक मानसिक दबाव और काम के बोझ के कारण ही पंकज बर्मन की मौत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य बजट में सिविक वॉलंटियरों के लिए केवल हजार रुपये भत्ता बढ़ाए जाने पर भी नाराज़गी जताई। हालांकि, पंकज बर्मन की मौत के सही कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बटालियन गेट के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: