सांसद भर्तृहरि महताब ने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में ली शपथ

  • Jun 24, 2024
Khabar East:Cuttack-MP-Bhartruhari-Mahtab-Sworn-In-As-Pro-Tem-Speaker-of-Lok-Sabha
भुवनेश्व,24 जूनः

कटक लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद रह चुके भर्तृहरि महताब ने सोमवार को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महताब को पद की शपथ दिलाई। महताब 1998 से कटक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

 उन्हें 2017 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सदन में होने वाली बहसों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 में चार संसद रत्न पुरस्कार भी मिले हैं। वरिष्ठ सांसद ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरेकृष्ण महताब के पुत्र हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: