20 मई को केमिस्ट हड़ताल से पहले धमतरी प्रशासन सतर्क

  • May 19, 2026
Khabar East:Dhamtari-administration-on-alert-ahead-of-chemist-strike-on-May-20
धमतरी,19 मईः

20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर धमतरी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मरीजों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।जिला औषधि विक्रेता संघ के प्रस्तावित एक दिवसीय बंद को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी शासकीय अस्पताल, निजी अस्पतालों की फार्मेसी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र और श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर नियमित रूप से खुलेकलेक्टर ने सहायक औषधि नियंत्रक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यक दवाइयों, चिकित्सकीय सामग्री और स्वास्थ्य उत्पादों का पर्याप्त भंडारण बनाए रखा जाए ताकि किसी भी स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था या अधिकृत मेडिकल स्टोर से संपर्क करें। रहेंगे। साथ ही इमरजेंसी सेवाएं, प्रसूति सेवाएं और आकस्मिक उपचार भी पहले की तरह संचालित होते रहेंगे।

 वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के परिजनों से अपील की है कि नियमित उपयोग में आने वाली दवाइयां डॉक्टर की पर्ची के आधार पर पहले से ही प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन ने दवा व्यापारियों और मेडिकल स्टोर संचालकों से भी जनहित को प्राथमिकता देते हुए जीवन रक्षक दवाओं और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: