बंगाल में महिलाओं को 3000 रुपए देने का ऐलान

  • May 18, 2026
Khabar East:Announcement-of-giving-Rs-3000-to-women-in-Bengal
कोलकाता,18 मईः

पश्चिम बंगाल में खुशी की लहर है। सीएम शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं के हित में कुछ अहम फैसले जो लिए हैं। असल में शुभेंदु सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट की बैठक में ही महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और बस में फ्री सफर की सुविधा देने की घोषणा कर दी है। इस फैसले को अन्नपूर्णा भंडार योजना का नाम दिया गया है। इस घोषणा के बाद से ही ये सर्च किया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन कैसे करना है। साथ ही कौन-कौन इस योजना के लाभार्थी लिस्ट में आएंगे। योजना से जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से भी ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना की शुरुआत 1 जून से होगी (ये संभावित तारीख है)। इस योजना के तहत बंगाल की महिलाओं को 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही फ्री बस सेवा भी इस योजना में शामिल है। यानी कि बंगाल की महिलाएं बस में मुफ्त में यात्रा कर पाएंगी।

किन्हें महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

पश्चिम बंगाल का स्थायी निवास हो

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हों

सलाना आय कम हो

25 साल से ज्यादा आयु हो

राशन कार्ड में नाम हो (BPL/AAY/PHH)

Author Image

Khabar East

  • Tags: