राजधानी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार ताजा मामला गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा इलाके का है, जहां अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने दुकानों में रखे नगद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों का अल्वेस्टर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने दुकानों में रखे नगद सहित कई जरूरी सामानों लेकर चलते बने। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और अपराधियों के फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।