जय ढोलकिया ने ओडिशा विधानसभा में नुआपड़ा विधायक के तौर पर ली शपथ

  • Nov 20, 2025
Khabar East:Jay-Dholakia-Sworn-In-As-Nuapada-MLA-In-Odisha-Assembly
भुवनेश्वर,20 नवंबरः

नुआपड़ा से नव निर्वाचित विधायक जय ढोलकिया ने गुरुवार को ओडिशा लेजिस्लेटिव असेंबली के सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने अपने चैंबर में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बतादें कि जय ढोलकिया ने बीजेडी की स्नेहांगिनी छुरिया और कांग्रेस के घासीराम माझी को हराकर उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की।

ढोलकिया के पिता राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद यह यह सीट खाली हुई थी। नुआपड़ा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके बाद जब 14 नवंबर को वोटों की गिनती हुई तो जय ढोलकिया ने भारी अंतर के साथ जीत दर्ज की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: