महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोलकाता पुलिस सख्त,74 मनचलों को किया गिरफ्तार

  • Dec 07, 2019
Khabar East:Kolkata-Police-strict-about-safety-of-women-arrested-74-people
कोलकाता,07 दिसंबरः

हैदराबाद और उन्नाव जैसी घटनाओं को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोलकाता पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। महानगर की सड़कों पर महिलाओं के साथ छेड़खानी व भद्दे कमेंट करने के आरोप में पिछली रात कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाकों से करीब 74 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने करीब 50 मोटर साइकिल को अपने कब्जे में लिया है। दरअसल शुक्रवार की रात महानगर के पार्क सर्कस, पार्क स्ट्रीट, कैमक स्ट्रीट, बेनियापुकुर समेत कई इलाकों में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल करीब 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि रात में महानगर की सड़कों पर भारी संख्या में बाईक स्टेंट करने वाले निकलते हैं। जो रात में तेज रफ्तार में बाईक दौड़ाते हैं। महिलाओं पर भद्दे कमेंट करते हैं।

 उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन तत्पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस जीरो टालरेंस के तहत काम करेगी। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के बाद कोलकाता में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई प्रश्न उठे रहे थे। पिछले महीने ही महानगर के पंचशायर थाने इलाके में एक महिला को उठा ले जाकर कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: