इस साल रक्षा बंधन नहीं मनाएंगे सीएम नवीन पटनायक

  • Aug 10, 2022
Khabar East:Odisha-CM-Naveen-Patnaik-Not-To-Celebrate-Raksha-Bandhan-This-Year
भुवनेश्वर,10 अगस्तः

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस साल रक्षा बंधन नहीं मनाएंगे राज्य सरकार की तरफ से बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

पटनायक ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर बधाई देने के लिए उनके आवास पर नहीं आने की अपील की है।

उन्होंने राज्य के लोगों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ त्योहार मनाने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि पटनायक पिछले कुछ वर्षों से मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण प्रमुख त्योहार नहीं मना रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: