भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार को ओडिशा में शीत लहर की स्थिति ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है क्योंकि राज्य भर में कम से कम 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
ओडिसा में उदयगिरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद सेमिलीगुड़ा में 4.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि फुलबानी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, दारिंगबाड़ी में 6 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 6.5 डिग्री सेल्सियस और चिपलिमा में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इसके अलावा नवरंगपुर और राउरकेला में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। झारसुगुड़ा में 8.2 डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना में 8.5 डिग्री सेल्सियस, अंगुल में 9 डिग्री सेल्सियस और किरेई में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं ढेंकानाल, रायगढ़ा, बौध और सुंदरगढ़ में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है, क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में ठंड का यह असर आगे भी बने रहने की संभावना है।