पिपिली में 230 कछुए बरामद, दो गिरफ्तार

  • Nov 07, 2026
Khabar East:Pipili-Police-Bust-Turtle-Smuggling-Racket-Rescue-230-Live-Turtles
पुरी,07 नवंबरः

ओडिशा में पिपिली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी कर ले जाए जा रहे 230 जीवित कछुओं को बरामद किया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुरी पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिपिली पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि एक कार में कछुओं की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिपिली टोल गेट के पास WB31 AA8531 नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 230 जीवित कछुए बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से तस्करी में शामिल दो लोगों को भी हिरासत में लिया।

बचाए गए सभी कछुओं और जब्त वाहन को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: