दुर्गा पूजा पर कोलकाता के पूजा पंडालों में कचरे की सफाई कर रहे प्लॉगर रिपु दमन

  • Oct 08, 2019
Khabar East:Plogger-Ripu-Daman-cleaning-garbage-in-puja-pandals-of-Kolkata-on-Durga-Puja
कोलकाता,08 अक्टूबरः

भारत के पहले प्लॉगर रिपु दमन बेवली आज अपने मिशन 'रन टू मेक इंडिया लिटर फ्री' के तहत पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हैं। इस मिशन के तहत वह दौड़ने के साथ पूरे भारत के 50 शहरों की सफाई कर रहे हैं। जानकारी हो कि प्लॉगिंग में जॉगिंग करते हुए कूड़ा उठाया जाता है। प्लॉगर मतलब वो शख्स जो सेहत ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी दौड़ता है।भारत के पहले प्लॉगर रिपु दमन बेवली मंगलवार को अपने मिशन 'रन टू मेक इंडिया लिटर फ्री' के तहत पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हैं। वह दुर्गा पूजा के मौके पर महानगर के पूजा पंडालों में फैले कचरे की सफाई कर रहे हैं। इस मिशन के तहत वह दौड़ने के साथ पूरे भारत के 50 शहरों की सफाई कर रहे हैं। रिपु दमन बेवली ने कहा कि इस महीने के लिए कोलकाता को चुनने का मकसद यह था कि यहां उत्सवी माहौल है। दुर्गा पूजा के मौके पर यहां लोग देवी दुर्गा की आराधना के साथ जमकर खानपान का लुफ्त उठाते हैं। इसके कारण पूजा पंडालों के आसपास गंदगी फैल जाती है। इसीलिए कूड़े को रोकने के लिए लोगों के बीच एक संदेश भेजने के लिए वह पंडालों की सफाई कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि कल खड़गपुर जा रहे हैं और 3 नवंबर को दिल्ली में अपने रन का समापन करेंगे। वह चाहते हैं कि लोग सिर्फ सफाई ही ना करें, बल्कि लोग इतने ज़िम्मेदार हों कि वे कूड़ा डालना बंद कर दें। गौरतलब है कि प्लॉगिंग में जॉगिंग करते हुए कूड़ा उठाया जाता है। प्लॉगर मतलब वो शख्स जो सेहत ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी दौड़ता है। भारत के पहले प्लॉगर रिपु दमन सफाई में बेंचमार्क है, ये देश के पहले ,ऐसे प्लॉगर हैं। प्लॉगर मतलब वो व्यक्ति जो स्वास्थ्य व सेहत ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी दौड़ता है। प्लॉग रन करता है और इस यात्रा में रास्तों पर मिलने वाले कचरे को हटाकर शहर को स्वच्छ रखता है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: