राष्ट्रपति मुर्मू आज राउरकेला में जनजातीय संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन

  • Apr 21, 2026
Khabar East:Prez-Murmu-To-Inaugurate-Tribal-Museum-In-Rourkela-Today
भुवनेश्वर,21 अप्रैलः

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर राउरकेला में जनजातीय संग्रहालय, प्लैनेटेरियम और विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू राउरकेला में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्लैनेटेरियम, विज्ञान केंद्र और निर्मल मुंडा परिवेश पथका उद्घाटन करेंगी।

इसके अलावा, वह राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का भी उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए उनके कार्यक्रम स्थलों पर व्यापक और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

 इस दौरान ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभंपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

 इससे पहले फरवरी में राष्ट्रपति मुर्मू अपने गृह राज्य के छह दिवसीय दौरे पर आई थीं।

उन्होंने जाजपुर में ऐतिहासिक 13वीं शताब्दी के बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना की और नाभि गया में कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

राष्ट्रपति ने बालेश्वर जिले का भी दौरा किया और फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

इसके बाद वह पुरी गईं, जहां उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर आरती में भाग लिया। उन्होंने इस पवित्र तटीय शहर में अन्य विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी किए।

अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मयूरभंज जिले का भी दौरा किया और अपने गृह जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

उन्होंने रायरंगपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया और बाद में सिमलीपाल वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया।

 अगले दिन उन्होंने सिमलीपाल में जनजातीय समुदायों की महिलाओं और युवाओं से संवाद किया, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता और जनजातीय विरासत के लिए जाना जाता है।

 इसके बाद वह भुवनेश्वर में ब्लैक स्वान समिट, इंडियामें शामिल हुईं, जिसका आयोजन ओडिशा सरकार और ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के साझेदारी में किया गया था।

अपने दौरे के समापन पर राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ गईं, जहां उन्होंने जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का उद्घाटन किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: