कांके रोड स्थित लोकभवन में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जहां लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रहे जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता 1997 से न्यायिक सेवा में हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने।
मुख्यमंत्री ने नए लोकायुक्त को हार्दिक बधाई दी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता पदभार संभालेंगे। इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए।