रथ यात्रा: राष्ट्रपति व पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

  • Jul 16, 2026
Khabar East:Rath-Yatra-2026-Prez-Murmu-PM-Modi-Odisha-CM-Majhi-and-other-leaders-extend-wishes
भुवनेश्वर,16 जुलाईः

विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आज ओडिशा के पुरी में भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। यह वार्षिक महापर्व वह दिव्य अवसर है, जब महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा भक्तों को निकट से दर्शन देने के लिए श्रीमंदिर से बाहर निकलते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि "विश्वविख्यात रथ यात्रा के पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रह रहे भगवान श्रीजगन्नाथ के सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इस भव्य उत्सव में भगवान श्रीजगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के साथ रथों पर विराजमान होकर भक्तों से मिलते हैं। भक्त और भगवान के इस दिव्य मिलन जैसा उत्सव विश्व में दुर्लभ है। इस शुभ अवसर पर मैं प्रभु श्रीजगन्नाथ से देश और देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करती हूं। जय जगन्नाथ।"

 वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह भारत की सनातन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की अद्वितीय अभिव्यक्ति है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अनेक पीढ़ियों को प्रेरित किया है। यह विनम्रता, सामूहिक सहभागिता और निःस्वार्थ सेवा की भावना का प्रतीक है।

 भगवान जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें। वे हमें हर कार्य में सफलता प्राप्त करने की शक्ति दें तथा समाज में एकता और सद्भाव की भावना को और अधिक मजबूत करें। जय जगन्नाथ!"

 ओडिशा के राज्यपाल हरिबाबू कंभमपति ने रथयात्रा के पवित्र अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सर्वांगीण विकास व सबके मंगल की कामना की है।  वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने संदेश में कहा कि "करोड़ों ओड़िया लोगों के गौरव, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की असीम कृपा से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और विकास की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे। प्रत्येक ओड़िया का जीवन मंगलमय बने तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ सभी का कल्याण होमैं चतुर्धा विग्रह के श्रीचरणों में यही प्रार्थना करता हूं। जय जगन्नाथ।"

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा- "जय जगन्नाथ! भगवान श्रीजगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह पावन यात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है और ईश्वर के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा को दर्शाती है।

मैं भगवान श्रीजगन्नाथ, वीर बलभद्र और माता सुभद्रा से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।"

Author Image

Khabar East

  • Tags: