रेवेंशा विश्वविद्यालय ने हॉस्टल में रैगिंग के आरोप से किया इनकार

  • Sep 30, 2026
Khabar East:Ravenshaw-University-Denies-Ragging-Allegation-In-Hostel
कटक,30 सितंबरः

कटक स्थित रेवेंशा विश्वविद्यालय ने बुधवार को हॉस्टल में दूसरे वर्ष के एक स्नातक छात्र के साथ सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने के आरोपों को खारिज कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे वर्ष के एक यूजी छात्र ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि ऑनलाइन मोबाइल गेम को लेकर हुए विवाद के बाद जगन्नाथ हॉस्टल में तीसरे वर्ष के कुछ छात्रों ने उसके साथ रैगिंग और मारपीट की।

 बताया गया था कि विश्वविद्यालय ने इस आरोप की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि, बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन गेम के दौरान जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच गलतफहमी हुई थी, जिसे आपसी बातचीत के जरिए सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है।

 मुख्य वार्डन पूर्णेंदु पारही ने कहा, “कुछ दिन पहले हॉस्टल में ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने के दौरान दूसरे वर्ष के UG छात्र और उसके कुछ सीनियर छात्रों के बीच गलतफहमी हुई थी। बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है।”

पारही ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रैगिंग का कोई मामला सामने नहीं आया है। काउंसलिंग के बाद छात्रों के बीच समझौता हो गया है और अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: