सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार जेना ने ओडिशा विद्युत नियामक आयोग (ओईआरसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओडिशा ऊर्जा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जेना ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा 25 मई 2026 की दोपहर से प्रभावी मानते हुए स्वीकार कर लिया है।
ऊर्जा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने उनके इस्तीफे को मंजूरी देते हुए उन्हें पदभार छोड़ने की अनुमति प्रदान कर दी है।
प्रदीप कुमार जेना एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। ओईआरसी के अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले वे ओडिशा के मुख्य सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।