झारखंड में 28 जुलाई तक भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा

  • Jul 25, 2026
Khabar East:Risk-of-heavy-rain-and-lightning-in-Jharkhand-until-July-28
रांची,25 जुलाईः

झारखंड में पिछले दो दिनों तक सुस्त रहने के बाद मॉनसून एक बार फिर से जोरदार वापसी करने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी 25 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेजी पकड़ने वाली हैं और 28 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि, 29 जुलाई से इसकी रफ्तार में कुछ कमी आ सकती है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है।सबसे ज्यादा 52 मिलीमीटर बारिश कोडरमा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, कुरडेग और बालूमाथ में 25-26 मिमी, जमशेदपुर में 25 मिमी, जबकि राजधानी रांची में भी छिटपुट बौछारें पड़ीं।

 बतादें कि आज (शनिवार) लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं, रविवार हजारीबाग, रांची, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह और कोडरमा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई को चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची और रामगढ़ जिले भारी बारिश के दायरे में रहेंगे। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ-साथ विशेष चेतावनी भी जारी की है। 25 से 27 जुलाई के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात (आसानी बिजली गिरने) की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 26 जुलाई को दक्षिणी और मध्य भागों में, जबकि 27 जुलाई को उत्तरी, मध्य और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: