छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा। इस बार का विधानसभा सत्र 17 दिसंबर तक चलेगा। दिसंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में कुल 4 बैठकें होंगी जो 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के दिसंबर में होने वाले सत्र की बैठकों के लिए आदेश जारी कर दिया है। जारी किए गए आदेश में इस बार विधानसभा का सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा, यह 17 दिसंबर तक चलेगा। 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र में कुल 4 बैठके होंगी जिसमें कई विधाई कार्य होंगे साथ ही अनुपूरक बजट भी पेश किया जा सकता है।
इसे लेकर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इतना छोटा सत्र रखना ठीक नहीं है। इतने छोटे सत्र में विपक्ष कैसे अपनी बातों को सदन में रख पाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शुरू हो रही है। हम किसानों का मुद्दा उठाना चाहते हैं। बड़ा विषय है ऐसे में सत्र को और ज्यादा दिनों का रखना चाहिए था।
दिसंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में मुद्दे भी काफी अहम होंगे। छत्तीसगढ़ में चल रही भाजपा की सरकार कानून व्यवस्था, युवा और रोजगार के मुद्दे को काफी अहम बता रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था के हाल के साथ ही विकास के काम का आज को लेकर कांग्रेस लगातार मुखर है। वर्तमान समय में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जिस तरीके से कांग्रेस ने भाजपा पर हमला कर रखा है। साथ ही इसे लेकर पूरे राज्य में अभियान चलाने की बात कही है। विधानसभा सत्र में यह तमाम मुद्दे उठेंगे। संभावना जताई जा रही है कि 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलने वाला सत्र हंगामेदार हो सकता है।