हम पारादीप में बनाएंगे हवाईअड्डा : नितिन गडकरी

  • May 09, 2024
Khabar East:We-will-build-an-airport-in-Paradip-Nitin-Gadkari
पुरी,09 मईः

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को कहा कि पारादीप में 200 करोड़ रुपए की लागत से एक हवाई अड्डा बनाया जाएगा। उन्होंने पुरी लोकसभा क्षेत्र और ब्रम्हगिरी विधानसक्षा क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णाप्रसाद में विजय सेतु संकल्प में इसका ऐलान किया।

लोगों से संपर्क साधते हुए गडकरी ने ओडिया में अपना संबोधन शुरू किया और कहा कि उन्होंने पुरी श्रीमंदिर का दौरा किया और देश की भलाई व भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद मांगा।

 कृष्णाप्रसाद लोगों की बारहमासी संचार समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके लिए कुछ करेंगे और उन्हें पार्टी उम्मीदवारों, संबित पात्रा और उपासना महापात्र के लिए अपना वोट देकर उनके लिए भी कुछ करना चाहिए।

पात्रा और महापात्र क्रमशः पुरी लोकसभा सीट और ब्रह्मगिरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि हम टांगी से दीघा तक एक सड़क का निर्माण कर रहे हैं। चिल्का झील और आर्द्रभूमि के कारण, गोपालपुर और सातपड़ा के बीच कोई आवागमन की सुविधा नहीं है। इसके कारण लोग आज भी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एनएच 516 ए और एनएच 316 ए के बीच सड़क का निर्माण कराया जायेगा।  इसकी डीपीआर तैयार करने का आदेश दे दिया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: