सीएम माझी ने ढेंकानाल में 50 हजार करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं का किया शुभारंभ

  • Jun 04, 2025
Khabar East:Odisha-CM-Launches-Rs-50000-Cr-Industrial-Projects-In-Dhenkanal
भुवनेश्वर,04 जूनः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को ढेंकनाल में कई औद्योगिक और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जो ओडिशा के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के परिवर्तन में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा।

ढेंकनाल में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 50,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें 120 करोड़ की लागत वाला ऐतिहासिक बाजी राउत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी शामिल है।

 मुख्यमंत्री ने 112 करोड़ की लागत वाली 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 76 करोड़ की लागत वाली 10 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कुल मिलाकर, आज लगभग 188 करोड़ मूल्य के विकास कार्यों का अनावरण किया गया।

 दिन का एक प्रमुख आकर्षण 50,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली औद्योगिक परियोजनाओं का औपचारिक शुभारंभ था, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया।

 माझी ने ढेंकनाल को ओडिशा के "सौर ऊर्जा केंद्र" में बदलने के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा कि इनमें से 30,000 करोड़ रुपये अकेले सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से 26,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है उन्होंने इस लॉन्च को "उत्कर्ष ओडिशा - मेक इन ओडिशा" औद्योगिक सम्मेलन का प्रत्यक्ष परिणाम बताया।

इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वाईं के अलावा सांसद रुद्रनारायण पाणि, विधायक शत्रुघ्न जेना, विभूति भूषण प्रधान, सीमारानी नायक और अशोक मोहंती आदि मौजूद थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: