नेपाल में फंसे 23 ओड़िया लोगों के सफल वापसी, सीएम माझी ने एजेंसियों का जताया आभार

  • Sep 12, 2025
Khabar East:Odisha-CM-Thanks-Agencies-For-Successful-Rescue-Of-23-Odias-Stranded-In-Nepal
भुवनेश्वर,12 सितंबरः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मौजूदा अशांति के बीच नेपाल में फंसे 23 ओड़िया लोगों के सफल बचाव और स्वदेश वापसी में शामिल सभी अधिकारियों और एजेंसियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री माझी ने इस अभियान की सफलता का श्रेय राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के समन्वित प्रयासों को दिया, जिनमें ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के अंतर्गत ओडिशा परिवार निदेशालय और नई दिल्ली स्थित पीआरसी कार्यालय शामिल हैं।

 मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार दुनिया भर में ओडिया लोगों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बचाव अभियान के सफल समापन के लिए महाप्रभु श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद का भी आह्वान किया।

 मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि नेपाल में व्याप्त अशांति को देखते हुए, वहां फंसे 23 उड़िया लोगों को सुरक्षित बचाकर भारत वापस भेज दिया गया है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा  और राज्य व केंद्र सरकार की एजेंसियों, जिनमें उड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत ओडिशा परिवार निदेशालय और नई दिल्ली स्थित पीआरसी कार्यालय शामिल हैं, के समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 उन्होंने आगे कहा कि मैं उन सभी अधिकारियों और एजेंसियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिनके समन्वित प्रयास से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्य सरकार दुनिया भर में उड़िया लोगों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: