बिहार में गर्मी तोड़ेगी 10 साल का रिकॉर्ड, 40 डिग्री के पार जाएगा दिन का तापमान

  • Mar 20, 2022
Khabar East:Heat-will-break-10-year-record-in-Bihar-day-temperature-will-cross-40-degrees
पटना,20 मार्चः

बिहार में रविवार की सुबह से ही पारा का रुख डराने वाला है। जमुई जहां राज्य का सबसे गर्मी वाला क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पटना का पारा सुबह ही 26 डिग्री पार चला गया। पूर्वानुमान है कि आज राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। अब तक 10 साल में ऐसा पहली बार होगा जब राज्य का अधिकतम तापमान 20 मार्च को 40 डिग्री पार हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक दो तरह की हवा के प्रभाव के कारण मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दक्षिण और दक्षिणी पश्चिमी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलो मीटर पर हो रहा है। दक्षिण और दक्षिणी पश्चिमी हवा की रफ्तार 5 किलो मीटर प्रति घंटे की है, जबकि 1.5 किलो मीटर उपर पश्चिमी एवं उत्तरी पश्चिमी हवा का भी प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति 8 से 10 किलाे मीटर प्रति घंटे की है।

  इन मौसमी कारकों के प्रभाव से राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और आसमान भी साफ होगा। दिन और रात के तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होगी। मौसमी प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: