केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए 10,928 करोड़ के आवंटन पर सीएम माझी ने जताया आभार

  • Feb 02, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Thanks-Centre-For-Rs-10928-Cr-Railway-Allocation-In-Union-Budget-2026–27
भुवनेश्वर,02 फरवरीः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2026–27 में ओडिशा की रेलवे अवसंरचना के पुनर्विकास के लिए रिकॉर्ड 10,928 करोड़ का आवंटन किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री माझी ने इसे केंद्र सरकार की एक दूरदर्शी पहलबताया है। यहा ओडिशा की प्रगति को नई गति देगी और समृद्ध ओडिशाके राज्य के दृष्टिकोण को मजबूत करेगी।

वर्तमान में राज्य में लगभग 90,659 करोड़ के कुल निवेश से कई रेलवे परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। पिछले 11 वर्षों में 2,200 किलोमीटर नई रेलवे लाइनों का निर्माण किया गया है, जो ओडिशा के अवसंरचना विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 राज्य की बेहतर कनेक्टिविटी पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छह वंदे भारत एक्सप्रेस और छह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के सफल संचालन से यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हुई है।

 वर्तमान बजट में शामिल नई पहलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि पूर्वपश्चिम फ्रेट कॉरिडोर ओडिशा के औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में एक नए युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए अभिनव उपाय लागू किए गए हैं। रेलवे पटरियों के किनारे एआई आधारित थर्मल कैमरे और ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) तकनीक स्थापित की गई है, ताकि हाथियों की मृत्यु को रोका जा सके। यह पहल वन्यजीव सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक मानक स्थापित करती है।

 मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा सरकार केंद्र सरकार को पूर्ण सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त प्रयास से ओडिशा एक प्रगतिशील और समृद्ध राज्य के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: