पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

  • Apr 09, 2023
Khabar East:Former-Minister-Gayatri-Devi-passed-away-CM-Nitish-expressed-grief
पटना,09 अप्रैलः

काफी दिनों से बीमार चल रहीं पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन हो गया है। नवादा और गोविंदपुर से कई बार विधायक रहीं गायत्री देवी कई दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौर गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर अवध बिहारी चौधरी समेत तमाम दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थीं। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव की महिला थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. गायत्री देवी जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 सीएम ने गायत्री देवी के पुत्र और पूर्व विधायक कौशल यादव से टेलीफोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री का पार्थिक शव नवादा लाया जा रहा है। मंगर बीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: