लॉरेंस हो चाहे फॉरेंस छत्तीसगढ़ में नहीं किया जाएगा बर्दाश्तः विजय शर्मा

  • May 28, 2024
Khabar East:Lawrence-or-Foreign-will-not-be-tolerated-in-Chhattisgarh-Vijay-Sharma
रायपुर,28 मईः

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के टारगेट में छत्तीसगढ़ के व्यापारी मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इनका कारोबार झारखंड का है, ये लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा, लॉरेंस हो चाहे फॉरेंस छत्तीसगढ़ में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को ठोका जाएगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया।

 दरअसल, आईईडी ब्लास्ट में घायल महिला से मिलने आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर एम्स पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला का हाल चाल और चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार बीजापुर के भीमापुरम गांव की घायल महिला मड़कम सुक्की के घर में नक्सलियों ने जबरदस्ती बम छिपाकर रखने कहा था। ऐसा करने से पहले गांववालों के मना करने के बाद भी नक्सली नहीं माने। जहां अचानक से आईईडी ब्लास्ट हो गया था।

 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि आईईडी बम नहीं पहचानता की कौन सुरक्षा बल है, नक्सली है या ग्रामीण है। बस्तर में बारूद बिछाकर रखना बहुत गलत है। नक्सलिज्म खत्म होने की बात होनी चाहिए, माओवाद ने दुनिया को कुछ नहीं दिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: