ओडिशा के तटीय इलाकों में चार दिन में करीब 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

  • Jan 21, 2026
Khabar East:Temperature-Soars-In-Odisha-Coastal-Areas-Rise-3°C-Interior-Parts-Jump-7°C
भुवनेश्वर,21 जनवरीः

ओडिशा में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बीते चार दिनों में राज्य के तटीय इलाकों में तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जबकि आंतरिक क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 5:30 बजे तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की गई। झारसुगुड़ा में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 7.2 डिग्री की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह, केंदुझर में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 5.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, भुवनेश्वर में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2.2 डिग्री की वृद्धि है।

 तटीय क्षेत्रों में भी तापमान में स्पष्ट इजाफा देखा गया। पारादीप में तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 3 डिग्री की बढ़ोतरी है। बालेश्वर में भी तापमान 3 डिग्री बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चांदबाली में तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 4 डिग्री की उछाल दर्ज की गई। गोपालपुर में तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि पुरी में तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में इस बढ़ोतरी का कारण क्षेत्र को प्रभावित कर रही सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: