सीपी राधाकृष्णन होंगे झारखंड के 11वें राज्यपाल

  • Feb 12, 2023
Khabar East:CP-Radhakrishnan-will-be-the-11th-Governor-of-Jharkhand
रांची,12 फरवरीः

झारखंड के राज्यपाल बदल गए हैं। अब झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे। ये झारखंड के 11वें राज्यपाल होंगे। वहीं रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल थे। वे साल 2021 के जुलाई महीने में झारखंड के राज्यपाल बनाए गए थे। इसके अतिरिक्त रमेश बैस केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें जुलाई 2019 में त्रिपुरा के राज्यपाल बनाया गया था। फिर वे झारखंड के राज्यपाल बने और अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पूर्व राज्यपाल रमेश बैस की तरह की लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। ये कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं। इनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती रही है।

 इसके अतिरिक्त भाजपा ने इन्हें तमिलनाडू में पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया था। वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। भाजपा ने उन्हें केरल भाजपा प्रभारी बनाया है। साथ ही सीपी राधाकृष्णन साल 2016 से साल 2019 तक अखिल भारतीय केयर बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के गद्दावर नेताओं में शामिल सीपी राधाकृष्णन 16 साल की उम्र से आरएसएस और जनसंघ से सीधे जुड़े रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: