आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज पहुंचेंगे पटना

  • Feb 29, 2024
Khabar East:RSS-chief-Mohan-Bhagwat-will-reach-Patna-today
पटना,29 फरवरीः

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने प्रवास के क्रम में चार दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंच रहे हैं। पटना में सरसंघचालक 29 फरवरी से तीन मार्च तक रहेंगे। यह जानकारी संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक ओझा ने दी है। इस दौरान कई बीजेपी नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। यह प्रवास संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के योजनाओं की समीक्षा के लिए है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में विक्रम संवत 1982 (1925 ई.) को विजयादशमी के दिन की गई थी। आगामी वर्ष संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष है। संघ का लक्ष्य है कि शताब्दी वर्ष तक संघ की शाखा प्रत्येक खंड में प्रारंभ हो। यह वर्ष संघ का निर्वाचन वर्ष है।

 आपको बता दें कि प्रत्येक तीन साल पर संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन स्वयंसेवक करते हैं। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ आगामी तीन वर्षों के लक्ष्य सर्वे पर चर्चा करेंगे। गत तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। विभिन्न सत्र में अलग-अलग बैठकें होंगी। तीन मार्च को पटना महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: