ओडिशा के 10 शहरों में रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इसमें बौध सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दाश ने रविवार को यह जानकारी दी है।
उमाशंकर के अनुसार, बलांगीर में 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, इसके बाद अंगुल में 37.9 डिग्री सेल्सियस, टिटिलागढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रक तथा झारसुगुड़ा में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जाजपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि बारीपदा, सोनपुर और भवानीपटना में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर 36.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही सिल्वर सिटी कटक में अपेक्षाकृत कम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है, इसलिए लोगों को सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम (दिन) या न्यूनतम (रात) तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।