बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे नीट की परीक्षा

  • Jun 21, 2026
Khabar East:156-lakh-students-in-Bihar-will-take-the-NEET-exam-today
पटना,21 जूनः

बिहार में रविवार को NEET-UG री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा। राज्य के 35 शहरों में बनाए गए 331 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,56,061 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 81,165 छात्र और 74,896 छात्राएं हैं। पटना में सबसे अधिक 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 46,029 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए दोपहर 1:30 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की करीब 1500 बसों में अभ्यर्थी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, लग्जरी, इलेक्ट्रिक और पिंक बसों में सफर करने वाले छात्रों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। बस कंडक्टर उन्हें शून्य रुपए का टिकट जारी करेंगे। हालांकि साथ आने वाले अभिभावकों और परिजनों को सामान्य किराया देना होगा।परीक्षा को लेकर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

 शहर के सभी कोचिंग संस्थानों को परीक्षा के दिन बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने एसडीओ और एसडीपीओ को कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी।परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया की विशेष निगरानी की जाएगी। अफवाह फैलाने या परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भ्रामक जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: