ओडिशा में 20 जगहों पर पारा 35 डिग्री पार, झारसुगुड़ा सबसे गर्म

  • Mar 11, 2026
Khabar East:20-Places-Cross-35°C-Mark-Jharsuguda-Tops-At-390°C
भुवनेश्वर,11 मार्चः

ओडिशा में बुधवार को प्री-समर गर्मी का असर जारी रहा, जहां राज्य के 20 स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। लगातार शुष्क मौसम के बीच झारसुगुड़ा 39.ड्ग्री सेल्सियस  के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

 इसके बाद सुंदरगढ़ और तालचेर में 38.0°C, जबकि टिटलागढ़ में 38.4°C तापमान दर्ज किया गया। संबलपुर और हीराकुद में 37.4°C, भवानीपटना 37.5°C, ढेंकानाल 37.9°C, बलांगीर व सोनपुर 37.0°C, बरगढ़ 37.0°C, राउरकेला 37.1°C, फुलबानी 35.8°C, अंगुल 35.7°C, भुवनेश्वर 35.0°C, नयागढ़ 35.0°C, रायगढ़ा 35.0°C, नवरंगपुर 35.5°C और पारलाखेमुंडी 36.8°C तापमान दर्ज किया गया।

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार साफ आसमान, उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं और मार्च में सामान्य से अधिक तापमान के रुझान के कारण विशेष रूप से पश्चिमी और उत्तरी आंतरिक जिलों में गर्मी बढ़ी है।

 हालांकि गुरुवार को मयूरभंज, सुंदरगढ़, केंदुझर, बालेश्वर और भद्रक जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे उत्तरी ओडिशा के कुछ इलाकों में अस्थायी राहत मिल सकती है। अधिकांश क्षेत्रों में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: