बिहार में पहली बार एक दिन में 211 कोरोना मरीज, 200 से अधिक प्रवासी

  • May 22, 2020
Khabar East:211-corona-patients-a-day-for-the-first-time-in-Bihar-more-than-200-migrants
पटना,22 मईः

बिहार में पहली बार एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या दो सौ का आंकड़ा पार कर गई। गुरुवार को 211 केस सामने आए। इनमें 200 प्रवासी हैं। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1987 हो गई है। इनमें 593 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलवक्त एक्टिव मरीजों में 78% प्रवासी हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पहले दो लॉकडाउन यानी 50 दिन में सिर्फ 517 कोरोना के केस आए थे जबकि बीते चार दिनों में ही 667 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गुरुवार को ही राज्य के 21 जिलों में मरीज मिले इनमें सर्वाधिक 50 जहानाबाद में। यह अब तक किसी एक जिले में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इसके अलावा  कटिहार के 19, रोहतास के 18, गोपालगंज के 17,समस्तीपुर के 25,पूर्वी चंपारण व बक्सर के 11-11 , लखीसराय के 9, बेगूसराय 8, शेखपुरा 13, गया के 7, पूर्णिया के 6, वैशाली के 4, मुंगेर के 3, मधुबनी, सुपौल, पश्चिमी चंपारण के 2-2, पटना, बांका , पूर्णिया और खगडिय़ा के एक-एक व्यक्ति हैं।

बिहार में 4 मई से लेकर 21 मई तक तकरीबन 7 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आएं हैं। उनमें से करीब 12 हजार से अधिक संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें से करीब 1200 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित में सबसे अधिक दिल्ली से आने वाले 300 से अधिक, महाराष्ट्र से आने वाले 250 से अधिक, गुजरात से आने वाले 180 से अधिक प्रवासी हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: