बाढ़ व भारी बारिश से 37.43 लाख लोग प्रभावित, सात की मौत

  • Sep 24, 2026
Khabar East:3743L-People-Affected-7-Killed-Due-To-Flood--Heavy-Rain-In-Odisha-This-Year-Minister
भुवनेश्वर,24 सितंबरः

ओडिशा में इस साल बाढ़ और भारी बारिश से 26 जिलों के 37,43,943 लोग प्रभावित हुए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत दिए जाने को लेकर विधायक टंकधर त्रिपाठी के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि बाढ़ और अत्यधिक बारिश के कारण सात लोगों की मौत हुई है, जबकि 93 मवेशियों की भी जान गई है। इसके अलावा राज्यभर में 2,12,533 हेक्टेयर से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है और 18,067 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

 मंत्री ने आगे बताया कि व्यक्तिगत संपत्ति के नुकसान के मुआवजे के लिए एसडीआरएफ के मानदंडों के तहत जिलों को 234 करोड़ 84 लाख 86 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

इसमें से 33.63 करोड़ रुपये मकान निर्माण सहायता के लिए, जबकि 151.96 करोड़ रुपये फसल नुकसान की भरपाई के लिए दिए गए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: