भीषण सड़क हादसे में मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • Sep 24, 2026
Khabar East:Four-including-ministers-daughter-killed-in-horrific-road-accident
जमशेदपुर,24 सितंबरः

जमशेदपुर में गुरुवार सुबहसोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के सड़क पर खराब खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे घुस गया। हादसे में कार में सवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह, सार्थक अग्रवाल,नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ,फिलहाल इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दुखद खबर सामने आने के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार,परिचितों और समर्थकों के बीच शोक का माहौल है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: