पुलिस पर भड़के अभिषेक बनर्जी, दी चेतावनी

  • Oct 30, 2026
Khabar East:Abhishek-Banerjee-lashes-out-at-police-issues-a-warning
कोलकाता,30 अक्टूबरः

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने राज्य के पुलिस अधिकारियों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी मौजूदा भाजपा सरकार को खुश करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बना रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के नामों की सूची तैयार की जा रही है और राज्य में सरकार बदलने के बाद किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उनके इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अभिषेक बनर्जी की यह चेतावनी ऐसे समय सामने आई है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को कोलकाता पुलिस ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया है।

 अभिषेक बनर्जी ने पुलिस अधिकारियों के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कुछ पुलिस अधिकारी अच्छी पोस्टिंग और सरकार की कृपा हासिल करने के लिए विपक्षी दल के नेताओं और समर्थकों को परेशान कर रहे हैं।

  अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं नामों की एक सूची तैयार कर रहा हूं। सरकार बदलने के बाद किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिन अधिकारियों को लगता है कि मौजूदा सरकार को खुश करके उन्हें बेहतर पद मिल गए हैं, उन्हें आने वाले समय में अपने कामों का जवाब देना पड़ेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: