मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए पुलिस मुख्यालय का किया उद्घाटन

  • Oct 12, 2018
Khabar East:Chief-Minister-Nitish-Kumar-inaugurated-new-police-headquarter
पटना,12 अक्टूबरः

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजधानी पटना में नए पुलिस मुख्यालय का उद्धाटन किया। मुख्यमंत्री ने सात मंजिला आलीशान इमारत को पुलिस विभाग को सौंपते हुए 100 साल बाद मुख्यालय का पता बदल दिया है। लोकार्पण करते ही यहां पुलिसिया कामकाज चालू हो गया है। इस मौके पर सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी मौजूद थे। यह पुलिस मुख्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैश है, जिसमें हेलीपेड से लेकर नई टेक्नोलॉजी हैं। बता दें कि इससे पहले बिहार पुलिस का मुख्यालय सचिवालय में था। जो कि 1917 से चल रहा था। नया मुख्यालय राजधानी के बेली रोड पर है। यह 53504 स्क्वायर मीटर जमीन पर बना है। यह इमारत 305 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। सरदार पटेल भवन नाम की इस इमारत को दिल्ली और महाराष्ट्र पुलिस के मुख्यालय से भी हाईटेक बताया जा रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: