कोसी एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन से कूदने लगे यात्री

  • Aug 12, 2026
Khabar East:Fire-breaks-out-on-Kosi-Express-passengers-start-jumping-off-the-train
सहरसा,12 अगस्तः

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन एक बार फिर ट्रेन में आग लग गयी। पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस के AC M2 कोच में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की जानकारी मिलते ही यात्री बोगियों से भागने लगे। ट्रेन संख्या 18625 हटिया-कोसी एक्सप्रेस सुबह करीब 5:30 बजे सिमरी बख्तियारपुर पहुंची थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे 13 मिनट देरी से पहुंची और करीब 43 मिनट स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान कोच के पहिए से धुआं निकलता देख रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई। फायरमैन संतोष कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम स्टेशन पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई गई। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर कोच और पहिए की जांच की। प्रारंभिक जांच में ब्रेक ब्लॉक जाम होने की बात सामने आई। ब्रेक में आई खराबी के कारण पहिए में अत्यधिक गर्मी पैदा हुई, जिसके बाद आग लगने की आशंका जताई गई है।

 घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि "ब्रेक में दिक्कत के कारण पहिए में आग लगी थी। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: