ओडिशा राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन भाजपा में शामिल

  • Apr 15, 2024
Khabar East:Former-Chairperson-Of-Odisha-Women-Commission-Jyoti-Panigrahi-Joins-BJP
भुवनेश्वर,15 अप्रैलः

ओडिशा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ज्योति पाणिग्रही और उनके पति, ओडिशा राज्य काजू विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार पाणिग्रही आज भाजपा में शामिल हो गए। इन्होंने 11 अप्रैल को बीजेडी से इस्तीफा दे दिया था।

दोनों यहां पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता समीर मोहंती और बसंत पंडा की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।

बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाली ज्योति पाणिग्रही ने अपने इस कदम के पीछे 'पार्टी में मौजूदा विषमता' और 'पार्टी सुप्रीमो तक पहुंच की कमी' को कारण बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में काफी अराजकता है। सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंच नहीं होने के कारण अलग-अलग निर्णय लिए जाते हैं। इन सब ने मुझे पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

 वहीं, दूसरी ओर, सरोज कुमार पाणिग्रही ओडिशा राज्य काजू विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने यह आरोप लगाते हुए बीजद छोड़ दिया कि उन्हें पार्टी में 'दरकिनार' और 'उपेक्षित' किया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: