गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का गुर्गा रांची से गिरफ्तार

  • Apr 16, 2024
Khabar East:Gangster-Aman-Srivastavas-henchman-arrested-from-Ranchi
रांची,16 अप्रैलः

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का सबसे चहेता गुर्गा नीरज ठाकुर को झारखंड एटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। नीरज कई जिलों की पुलिस का वांटेड था। जानकारी के मुताबिक नीरज ठाकुर को रांची से ही गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के संगठित अपराधी गैंग्स के खिलाफ झारखंड एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एटीएस की टीम ने अमन श्रीवास्तव गिरोह के फाइनेंस मैनेजर कहे जाने वाले नीरज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज ठाकुर पिछले दो साल से फरार चल रहा था। एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीरज ठाकुर के पास से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद गैंग के संचालन नीरज ठाकुर कर रहा था। नीरज पर कई मामले दर्ज हैं। एटीएस की टीम लंबे समय से नीरज ठाकुर को तलाश रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि नीरज रांची के पिठोरिया इलाके में देखा गया है जिसके बाद एटीएस ने अपना जाल बिछाया और नीरज को पकड़ लिया।

 जानकारी के मुताबिक जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव द्वारा की गई सारी कमाई लेखा-जोखा नीरज ही रखता था। अमन श्रीवास्तव से जुड़े किन लोगों को कितना पैसा देना है या फिर परिवार वालों को कैसे पैसा पहुंचना है, सारा अरेंजमेंट नीरज ठाकुर ही करता था। बता दें कि 2023 के जून महीने में महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से झारखंड एटीएस की टीम ने श्रीवास्तव गैंग के सरगना अमन श्रीवास्तव को वासी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: