एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक की धमकी

  • Nov 11, 2026
Khabar East:Hijack-threat-to-Air-Indias-Kolkata-Mumbai-flight
कोलकाता,11 नवंबरः

पश्चिम बंगाल में कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान के बुधवार सुबह रवाना होने से पहले विमान के शौचालय में अपहरण की धमकी वाला एक नोट मिला जिसके बाद विमान को रनवे से हटाकर 'आइसोलेशन बे' (सुरक्षित अलग जगह) में ले जाया गया। खबर के मुताबिक उड़ान भरने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट रनवे पर खड़ी थी, तभी उसे हाईजैक करने की धमकी मिली जिसके बाद हालात तुरंत बदल गए। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सतर्क कर दिया।  बुधवार सुबह हुई इस घटना से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) समेत हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

 हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 772 को बुधवार सुबह 10:10 बजे कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। एयरबस A320neo विमान के टेक-ऑफ करने से ठीक पहले, उसे हाईजैक किए जाने की धमकी मिली। सूत्रों के मुताबिक विमान के एक शौचालय (lavatory) के अंदर लिपस्टिक से हाईजैक के बारे में धमकी भरा नोट लिखा हुआ मिला। यह पता चलने पर केबिन क्रू ने पायलट को सूचित किया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी हाईजैक अलर्ट जारी किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: