भुवनेश्वर के सिसुपालगढ़ फायरिंग मामले में धौली पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चित्रसेन गजेंद्र के भाई सोमनाथ गजेंद्र को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को पूछताछ के दौरान पुलिस को हथियार से जुड़े मामले में अहम सुराग मिले थे। उस समय दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार, फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक सोमनाथ गजेंद्र के पास छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने उसके घर से जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। सोमनाथ को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था।