कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी

  • Feb 12, 2026
Khabar East:IT-raids-on-coal-traders-premises
बिलासपुर,12 फरवरीः

इनकम टैक्स की टीम ने बिलासपुर और चांपा में कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है। इस छापामार कार्रवाई के लिए आईटी की टीम एसआईआर की सर्वे टीम बनकर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम बिलासपुर में फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित घर शामिल है। इसके अलावा इनकम टैक्स की टीम चाम्पा में चाम्पा-बिर्रा ओवर ब्रिज के पास स्थित तिरुपति मिनरल्समें भी छापामार कार्रवाई कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: