मिनी ट्रक की कंटेनर से टक्कर, चालक की मौत

  • Oct 17, 2026
Khabar East:Mini-Truck-Driver-Killed-In-Rear-End-Collision-On-Janla-Overbridge
भुवनेश्वर,17 अक्टूबरः

भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित जांला ओवरब्रिज पर शनिवार को एक मिनी ट्रक पीछे से कंटेनर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों वाहन ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहा मिनी ट्रक पीछे से कंटेनर ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंस गया।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारु कराया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: