एसडीपीओ पर विशेषाधिकार हनन की शिकायत, रिपोर्ट तलब

  • Jul 30, 2026
Khabar East:Odisha-Assembly-Seeks-Report-On-Breach-Of-Privilege-Complaint-Against-Kesinga-SDPO
भुवनेश्वर,30 जुलाईः

ओडिशा विधानसभा ने नरला विधायक मनोरमा मोहंती द्वारा केसिंगा के एसडीपीओ और उनकी टीम के खिलाफ दायर विशेषाधिकार हनन (ब्रीच ऑफ प्रिविलेज) शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गृह विभाग से 15 दिनों के भीतर विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। विधायक मनोरमा मोहंती ने आरोप लगाया है कि विधानसभा सत्र के दौरान केसिंगा एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुवनेश्वर स्थित उनके सरकारी आवास (डीएस-15/2, यूनिट-4, विधायक कॉलोनी) में जबरन प्रवेश किया। आरोप है कि पुलिस ने मुख्य गेट, दरवाजों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया तथा उनकी बेटी और घरेलू सहायिका के साथ दुर्व्यवहार किया।

 मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने गृह विभाग को घटना की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

 28 जुलाई को विधानसभा सचिव सत्यब्रत राउत ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अध्यक्ष के निर्देश से अवगत कराया और आगे की कार्रवाई के लिए शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

 विधानसभा सचिवालय ने इस मामले को अत्यंत महत्वपूर्ण और तात्कालिक बताया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: