ओडिशा हाईकोर्ट में कल से शीतकालीन अवकाश

  • Dec 24, 2025
Khabar East:Orissa-High-Court-Announces-Winter-Vacation-From-December-25
भुवनेश्वर,24 दिसंबरः

ओडिशा हाईकोर्ट ने 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही आज नियमित न्यायालय कार्य का अंतिम कार्य दिवस है। न्यायालय का पूर्ण कार्य संचालन सोमवार, 5 जनवरी 2026 से पुनः प्रारंभ होगा।

आज जारी अधिसूचना में उच्च न्यायालय ने 2 जनवरी 2026 (गुरुवार) को विशेष अवकाश घोषित किया है। इसके प्रतिपूरक स्वरूप में न्यायालय शनिवार, 7 मार्च 2026 को कार्य करेगा।

अधिसूचना के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को एक अवकाश पीठ (वकेशन बेंच) का गठन किया जाएगा।

 30 दिसंबर 2025 को न्यायमूर्ति सावित्री रथ और न्यायमूर्ति एमएस रमन की संयुक्त अवकाश पीठ विभिन्न मामलों की सुनवाई करेगी। इसके अतिरिक्त, न्यायमूर्ति साबित्रि रथ, न्यायमूर्ति आदित्य कुमार महापात्र और न्यायमूर्ति एमएस रमन अलग-अलग एकल पीठों में मामलों का निपटारा करेंगे।

न्यायालय का प्रशासनिक कार्यालय 26 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। नए मामलों की कंप्यूटर फाइलिंग के लिए काउंटर कार्यदिवसों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा।

तत्काल मामलों के लिए अधिवक्ता 29 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच उप-पंजीयक (न्यायिक) कार्यालय में लगे ड्रॉप बॉक्स में मेंशन मेमो जमा कर सकते हैं।

 इस व्यवस्था का उद्देश्य अवकाश अवधि के दौरान भी अत्यावश्यक न्यायिक मामलों की सुनवाई सुनिश्चित करना है।

Author Image

  • Tags: