जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीजगन्नाथ मंदिर में कृष्ण जन्म नीति से संबंधित विशेष अनुष्ठान किए जाने के कारण शुक्रवार रात करीब पांच घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन बंद रहेंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने इस संबंध में सूचना जारी की है।
मंदिर प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को भाद्रव कृष्ण अष्टमी तिथि के अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर में कृष्ण जन्म नीति का आयोजन किया जाएगा। इसके अनुसार, शाम लगभग 7 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं के दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। यह प्रतिबंध संध्या धूप भोग छेका शुरू होने से लेकर कृष्ण जन्म नीति पूरी होने तक लागू रहेगा।
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दर्शन पर प्रतिबंध संध्या धूप भोग छेका शुरू होने के साथ लागू होगा और कृष्ण जन्म नीति के अनुष्ठान पूरे होने तक जारी रहेगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर में दर्शन के लिए अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।