नशे की लत व पैसों के लालच में बेटे ने कर दी मां की हत्या

  • Aug 21, 2026
Khabar East:Son-murdered-his-mother-due-to-drug-addiction-and-greed-for-money
पूर्वी चंपारण,21 अगस्तः

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हरसिद्धि और पहाड़पुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में नजमा खातून हत्याकांड का महज 24 घंटे में उद्भेदन कर उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, नशे की लत और पैसों के लालच में आरोपी पुत्र ने ही अपनी मां की गला रेतकर हत्या की और वारदात को लूट का रूप देने का प्रयास किया। इस घटना में दौरान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी नजमा खातून (45) की बुधवार को हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पति जुमन मियां ने हरसिद्धि थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात अपराधियों ने उनकी पत्नी से 45 हजार रुपए लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

 टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान मृत महिला के पुत्र आलम हुसैन (23) से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आलम लगातार अपने बयान बदल रहा था और अलग-अलग कहानी बताकर जांच को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। उसके संदिग्ध व्यवहार से पुलिस का शक गहरा गया। जांच में उसके नशे का आदी होने और आर्थिक तंगी से जूझने की बात भी सामने आई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: