20 अगस्त को छात्र करेंगे सीएम आवास का घेराव

  • Aug 16, 2026
Khabar East:Students-to-lay-siege-to-CMs-residence-on-August-20
रांची,16 अगस्तः

जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 22 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब अपने आंदोलन को और ज्यादा तेज करने का बड़ा ऐलान किया है! झारखंड के युवाओं का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। राज्य में 11वीं से 13वीं जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षाओं को रद्द करने तथा पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर छात्र लगातार सड़कों पर डटे हुए हैं। आंदोलन के 22 दिन बीत जाने के बाद भी जब सरकार और छात्रों के बीच बात नहीं बनी, तो छात्र नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। छात्र नेताओं ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन पीछे हटने वाला नहीं है। इसी कड़ी में दो बड़े ऐलान किए गए हैं- 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव: छात्र आगामी 20 अगस्त को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक आवास का जोरदार घेराव करेंगे।

पुतला दहन का कार्यक्रम: आंदोलन के अगले चरण के तहत झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका जाएगा। राजधानी रांची के ऐतिहासिक अलबर्ट एक्का चौक पर भी पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया गया है।

 आपको बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक विशाल 'तिरंगा यात्रा' भी निकाली थी। अब 20 अगस्त को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव के ऐलान ने रांची जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इससे पहले भी प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: