विधायक रामेश्वर उरांव को समन जारी,बेटे रोहित से भी होगी पूछताछ

  • Jun 28, 2026
Khabar East:Summons-issued-to-MLA-Rameshwar-Oraon-son-Rohit-will-also-be-questioned
रांची,28 जूनः

झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव की मुश्किलें बढ़ गई है। ईडी ने उन्हें समन भेजा है। रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। शराब घोटाला मामले में उत्पाद विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर अमित प्रकाश को भी समन जारी हुआ है। ईडी ने सभी को जरूरी दस्तावेजों के साथ पेश होने का निर्देश दिया है। केंद्रीय एजेंसी को शराब घोटाले में रामेश्वर उरांव और रोहित उरांव की भूमिका पर संदेह है।

  जांच के क्रम में छत्तीसगढ़ की कंपनियों को झारखंड में एंट्री दिलाने के आरोपों की भी पड़ताल की गई। एसीबी में दर्ज केस को टेकओवर कर ईडी ने दर्ज की ECIR 10/2025. बता दें कि इससे पहले इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले रामेश्वर उरांव के रांची स्थित बरियातू आवास पर ईडी छापेमारी कर चुकी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: